स्कूली बच्चों से भरा टेम्पू पलटा, कई घायल

0
125
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)। उनियारा-गुलाबपुरा नेशनल हाईवे 148D पर स्कूल बच्चों को ले जा रहा टाटा मैजिक टेम्पू अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में लगभग 15-20 बच्चे घायल हुए।

जानकारी के अनुसार, टेम्पू बराला स्कूल, उनियारा से पलाई, काशपुरिया, बोसरिया, हुकामपुरा, खेड़ली आदि गांवों के बच्चों को लेकर जा रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही उनियारा थानाधिकारी कप्तान सिंह और पलाई चौकी इंचार्ज रमेश चंद मय पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर टेम्पू में सवार बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घायल बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उनियारा में भर्ती कराया गया। वहीं, टेम्पू को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उनियारा थाना में रखा है।

पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है और बच्चों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here