युवक की हत्या कर मिट्टी में गाड़ा शव, हाथ-पैर दिखे तो हुआ खुलासा

0
84
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कठूमर अलवर -रिपोर्टर संजीव बंसल

अलवर । जिले के खेड़ली के पास भरतपुर सीमा में आने वाले सामतपुरा गांव के जंगलों में एक युवक का शव पहाड़ की तलहटी में मिट्टी में गड़ा हुआ मिला है। शरीर पर मारपीट व चोट के कई निशान मिले हैं। युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी में पवन खेड़ली लिखा हुआ है

सोमवार सुबह करीब 10 बजे खेतों में काम करने जा रहे ग्रामीण को मिट्टी में हाथ-पैर दिखाई दिए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने खुद शव को मिट्टी से बाहर निकाला। प्रारंभिक सूचना पर खेड़ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल भरतपुर जिले के खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में आने के कारण संबंधित थाने को सूचना दी गई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here