अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर (बनी सिंह मीना)| गंगापुर सिटी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अमरगढ़ चौकी क्षेत्र में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम से लौटते समय उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मदनलाल पुत्र गोपाल सैनी, निवासी सैनीपुरा, मलारना डूंगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बामनवास के बडीला में शिक्षक पद पर कार्यरत था।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति में कराया जाएगा।

फिलहाल सदर थाना पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here