लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर (बृजकिशोर पारीक)। शहर में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए Lions Club Jodhpur Aagaz, Rotary Club Jodhpur Garima और Giants Group Blue City के संयुक्त तत्वावधान में Suncity Hospital में नि:शुल्क HPV टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में करीब 30 महिलाओं को बाजार मूल्य लगभग ₹3000 का HPV वैक्सीन नि:शुल्क लगाया गया। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुभद्रा सिंह ने सभी महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की और सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम संयोजिका और लायंस क्लब की पूर्व रीजन अध्यक्ष नीता जैन ने कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना है ताकि समय पर जांच और टीकाकरण के माध्यम से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके। रोटरी क्लब की अध्यक्ष कावेरी बजाज ने बताया कि क्लब का लक्ष्य “कैंसर मुक्त जोधपुर” है और भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य अभियानों का आयोजन जारी रहेगा।
शिविर में डॉ. आकाश जैन, डॉ. आकांक्षा चौधरी, डॉ. आर.के. जैन और अस्पताल की संपूर्ण मेडिकल टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। Lions Club International और Giants International के स्थानीय सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मनमोहन कर्णावत ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों और उपस्थित महिलाओं का धन्यवाद किया। हॉस्पिटल व्यवस्थापक इमरान, निखिल जोशी और रंजना चौधरी ने शिविर की व्यवस्थाओं का सफल संचालन सुनिश्चित किया।
उषा गर्ग, लायंस क्लब जोधपुर अध्यक्ष, ने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करते हैं।
यह पहल जोधपुर में महिलाओं के लिए एक सशक्त और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।




















































