- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां।
रमजान के छठे रोजे पर ग्राम पादूकलां निवासी सदाम गौरी के सात वर्षीय पुत्र फहीम गौरी ने अपना पहला रोजा रखा। कम उम्र में इबादत और लगन दिखाकर फहीम ने परिवार को गर्वित कर दिया।
सहरी के समय फहीम ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और दिनभर सब्र के साथ रोजा रखा। परिवार के बुजुर्गों ने उन्हें रोजे की अहमियत समझाई और समय-समय पर हौसला बढ़ाते रहे।
शाम को इफ्तार के समय घर में विशेष रौनक देखने को मिली। अजान होते ही फहीम ने खजूर और पानी से रोजा इफ्तार किया। इस मौके पर परिवारजनों ने मिठाई खिलाकर उन्हें मुबारकबाद दी और उज्ज्वल भविष्य की दुआ की।
- Advertisement -
















































