मंत्री सुरेश सिंह रावत ने किया धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अभिनंदन 

0
42
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 धर्म लाभ के लिए अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

रिपोर्ट: नितिन मेहरा, अजमेर

अजमेर। अजमेर में तीर्थराज पुष्कर की पावन धरा पर आयोजित होने वाली तीन दिवसीय हनुमंत कथा के अवसर पर जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने किशनगढ़ एयरपोर्ट पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी भी उपस्थित रहे।

मंत्री रावत ने कहा कि ब्रह्मा जी की तपोभूमि पुष्कर में आयोजित तीन दिवसीय पावन हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का सशक्त माध्यम भी बनेगा। उन्होंने कहा कि पुष्कर सदैव से अध्यात्म और श्रद्धा का केंद्र रहा है तथा ऐसे आयोजन से इसकी आध्यात्मिक गरिमा और अधिक प्रखर होगी।

मंत्री रावत ने कथा आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु संचालन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हनुमंत कथा एवं दिव्य दरबार का लाभ लेने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन पुष्कर को धार्मिक पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर और सशक्त रूप से स्थापित करेगा तथा क्षेत्र में सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक जागरण और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here