जमीनी विवाद में गोली चली, एक घायल

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

बाड़ी उपखंड के सदर थाना क्षेत्र स्थित रायसिंह का पुरा गांव में खेत विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक युवक को गोली लग गई। यह घटना सरसों की फसल कटाई के दौरान हुई, जब दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया,जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया गया।

सदर थाना अधिकारी मोहर सिंह ने बताया कि यह घटना दिन में करीब 2 बजे हुई। गांव के सोनेराम और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के बीच खेत को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते सरसों की फसल कटाई के दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान सोनीराम पुत्र बद्रीराम गुर्जर के बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर गोली लगी। उन्हें तत्काल बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने गनशॉट इंजरी के कारण उन्हें जिला अस्पताल धौलपुर रेफर कर दिया।

थाना अधिकारी मोहर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम रायसिंह का पुरा गांव में मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here