- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
झालावाड़/डग। जिले के डग थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लहसुन की फसल की आड़ में उगाए गए अफीम के पौधे जब्त किए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौमहला रोड स्थित पेट्रोल पंप के पीछे खेत में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। खेत मालिक सत्यनारायण पुत्र दोलजी निवासी डग के खेत में लहसुन की फसल के बीच अफीम के पौधे उगाए हुए मिले।
पुलिस ने पौधों को उखाड़कर जब्त किया, जिनका शुद्ध वजन 8 किलो 270 ग्राम निकला। कार्रवाई के दौरान खेत मालिक फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
थाना प्रभारी भवर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हाल ही में डग पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
