यूजीसी बिल के विरोध में उनियारा के मुख्य बाजार बंद रहे

0
93
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा (दुर्योधन मयंक)।

केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी कानून लगाए जाने पर कस्बे के सभी समाज के लोगों ने अपनी दुकान बंद रखकर व्यापार संघ के आवाहन पर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि यूजीसी कानून के विरोध में शहर सुबह से ही आधे दिन तक बंद रहा।

इससे सुबह व्यपारी एवं अन्य लोग पुरानी नगर पालिका स्थित कटला बाजार में एकत्रित हुए वहां से हाथों में तख्तियां लेकर सदर बाजार, अस्पताल रोड होते हुए बस स्टैंड पहुंचे, जहां विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद उपखंड कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए उपखंड अधिकारी पूजा मीणा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि यूजीसी कानून जो की केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया है इसको वापस नहीं लेने पर व्यापारी एवं समस्त लोग इसका विरोध करते हुए आगामी दिनों में धरना प्रदर्शन करेंगे। यूजीसी कानून छात्र विरोधी है। इसको शीघ्र वापस लिया जाए। ज्ञापन देने वालो में नमो नारायण गौतम, राकेश बढ़ाया,राहुल खांडल, योगेश शर्मा, अभय सिंह शक्तावत, मनोज पारीक, अविनाश गोयल, श्री राम गोयल, महेश जोशी, गणेश जोशी, कैलाश चौधरी,पारस जैन, मुकेश कासलीवाल, महेश कासलीवाल, धर्म प्रकाश शर्मा, महेश खंडेलवाल, नंदलाल जैन, पिंटू साहू, गिरधारी गगरानी, गोपाल गगरानी, सहित सैकड़ो लोग शामिल थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here