- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर(प्रदीप कुमार डागा)जिला मुख्यालय पर राजकीय खेल स्टेडियम में आयोजित 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जिले में बेहतरीन कार्य करने, विभिन्न सामाजिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने व विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 89 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. मनीष जैन को विभागीय कार्यों का निर्वहन करने, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा सरकारी कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु प्रदर्शनी आयोजित करने, विभिन्न प्रकार के शिविरों की कवरेज करवाने सहित विभिन्न कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
- Advertisement -















































