राजस्थान शिक्षा विभाग में 804 पदों पर होगी भर्ती,

0
225
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क 

युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। शिक्षा विभाग में 804 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा जारी इस भर्ती में लैब असिस्टेंट ग्रेड-III और जूनियर असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी।

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू होगी। आयोग के अनुसार, कुल 804 पदों में से 500 पद माध्यमिक शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट ग्रेड-III के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि शेष पद अन्य विभागों में भरे जाएंगे।

योग्यता और शर्तें

लैब असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं कक्षा विज्ञान विषय से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी को

कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान

हिंदी और बेसिक इंग्लिश

राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान

होना आवश्यक है।

परीक्षा तिथि

आयोग के अनुसार भर्ती परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से 9–10 मई 2026 के बीच किया जा सकता है।

युवाओं के लिए सुनहरा मौका

गौरतलब है कि हाल ही में मुख्यमंत्री ने वर्ष 2026 में एक लाख पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की थी। शिक्षा विभाग की यह 804 पदों की भर्ती उसी क्रम की शुरुआत मानी जा रही है।

राजस्थान के वे सभी युवा जो विज्ञान विषय से 12वीं पास हैं, वे लैब असिस्टेंट पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर साबित होगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here