नाथद्वारा बस स्टैंड पर सड़क हादसा, एक की मौत, कई घायल

0
331
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नाथद्वारा बस स्टैंड पर बस के ब्रेक फेल होने से हादसा 

राजसमंद जिले के नाथद्वारा बस स्टैंड पर रविवार सुबह करीब 6 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक निजी ट्रैवल्स बस और रोडवेज बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, वहीं बीच में खड़ा एक सवारी टेम्पो भी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस स्टैंड परिसर पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ते नजर आए।

होटल पर काम करने वाले व्यक्ति की मौत 

इस हादसे में एक होटल पर कार्यरत व्यक्ति की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नाथद्वारा अस्पताल भिजवाया गया।

श्रीनाथजी थाना पुलिस मौके पर

सूचना पर श्रीनाथजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मृतक के शव को नाथद्वारा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे का कारण ट्रैवल्स बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद बस स्टैंड पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित कर राहत एवं बचाव कार्य पूरा किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here