लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
समदड़ी, बालोतरा | बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में पोक्सो एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 21 माह से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।
पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
पचपदरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट मामले में फरार चल रहे
जीजाराम पुत्र भीखाराम जोगी, निवासी भाडियावास
को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह (आरपीएस), बालोतरा एवं
वर्ताधिकारी विकास कुमार (आरपीएस), पचपदरा के सुपरविजन में की गई।
थानाधिकारी असलाराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचने में अहम भूमिका निभाई।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।















































