स्कूलें मर्ज करने के विरोध में जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

0
58
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दौसा। राज्य सरकार द्वारा दौसा विधानसभा क्षेत्र के करीब दो दर्जन स्कूलों को अन्य स्थानों पर मर्ज किए जाने के विरोध में दौसा विधायक डीसी बैरवा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि इन विद्यालयों को पुनः यथास्थान पर संचालित किया जाए और जिन स्कूल भवनों की हालत जर्जर है, वहां सरकार द्वारा नए भवन बनाए जाएं।

बैरवा ने सौपा कलेक्टर को ज्ञापन

विधायक डीसी बैरवा ने कहा कि सरकार स्कूलों को मर्ज कर उन्हें बंद करने की मंशा रखती प्रतीत होती है। यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो जन आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कई स्कूलों को 5 से 7 किलोमीटर दूर स्थित विद्यालयों में मर्ज कर दिया गया है। इन रास्तों में नेशनल हाईवे, रेलवे लाइन और ट्रैक भी पड़ते हैं, जिन्हें पार करना छोटे बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है।

स्कूल  भवन जर्जर है  तो  नए  बनाये 

उन्होंने कहा कि यदि स्कूल भवन जर्जर हैं तो उनकी मरम्मत कराई जा सकती है या उसी स्थान पर नए भवन बनाए जा सकते हैं, लेकिन दूसरे स्कूलों में मर्ज करने से गांवों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा पर संकट खड़ा हो जाएगा। डीसी बैरवा ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और स्कूलों को मर्ज नहीं करने की मांग की।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here