लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
महिला-पुरुषों ने मानवता और जीव सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लिया हिस्सा
कठूमर, अलवर (रिपोर्टर: संजीव बंसल): अपना घर मां माधुरी बृज सेवा आश्रम, बझेरा (भरतपुर) का अवलोकन करने के लिए कठूमर क्षेत्र से 60 सदस्यीय दल रवाना हुआ। दल में महिलाओं और पुरुषों ने असहाय, लावारिस और बेसहारा जीवों की सेवा के उद्देश्य से भागीदारी निभाई।
कठूमर सेवा समिति की कुसुम कूलवाल ने बताया कि समिति द्वारा कठूमर क्षेत्र में कई वर्षों से मानवता और जीव सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। अब तक क्षेत्र से करीब एक दर्जन महिला, पुरुष और गौवंश आश्रम भेजे जा चुके हैं।
दल का उद्देश्य
दल का मुख्य उद्देश्य था कि अश्रम में रहन-सहन, खान-पान और देखभाल की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया जाए। इससे लोगों में मानव सेवा और जीव सेवा के प्रति लगाव बढ़े और वे अपने स्तर पर सेवा कार्य से जुड़कर भागीदारी निभा सकें।
दल में समिति अध्यक्ष लोटन चौधरी, संरक्षक सोमेश्वर चौधरी, ममता चौधरी, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर, अनिल कूलवाल, रमेश शर्मा, जगदीश सोनी, शिवसेना पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश किराड़, रूप सिंह (फॉरेस्टर), गीता शर्मा, मधु शर्मा, सीता, अनीता, सुनीता सहित कई महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।
दल ने एक बस और दो छोटे वाहन से प्रातःकाल में कठूमर से यात्रा शुरू की।
















































