कविता पोटलिया ने कबीर, मीरा की वाणी बिखेरी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में

0
105
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
*कबीर मीरा की वाणी गूंजी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में* 
*आगामी वाणी उत्सव 2026 की दिखी झलक* 
*जयपुर:* भक्तिकाल में समाज को समभाव के एक सूत्र में पिरोने वाले कबीर, मीरा, दादू, डूंगरपुरी आदि संतो की अमर वाणीयां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में वाणी उत्सव के कलाकारो की सुमधुर आवाज में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के स्टेज पर गूंजी।
रूमा देवी फाउंडेशन के वाणी उत्सव 2026 की अग्रिम प्रस्तुती के तहत थार की प्रसिद्ध भजन गायिका कविता पोटलिया ने वीणा पर कबीर की रचना “ऐसा ऐसा राम रस पिओ मेरे भाई” से की।
कबीर के शब्दो को कविता पोटलिया ने अपनी राजस्थानी सुरमयी आवाज में प्रस्तुत कर श्रोताओ को राम नाम की धुन में सम्मोहित कर दिया। उनकी अगली प्रस्तुति में मानव जीवन की चार अवस्थाओं की यथार्थता दिखाने वाले “भजन जोबनीयो जातो रहयो अब आई बुढ़ापे री वार” को सभी आयु वर्ग के श्रोताओ ने भरपूर सराहा।
इसी तरह वाणी उत्सव के वीणा गायक गणेश कुमार बोसिया ने वारी जाऊ भजन गाकर झूमने पर मजबूर कर दिया। संगीत जाने माने संगीतकार नरसिंह बाकोलिया ने दिया।
इस अवसर पर रूमा देवी फाउंडेशन की निदेशक व सामाजिक कार्यकर्ता रूमा देवी ने वाणी उत्सव से संतो की वाणीयों को जीवन में उतारने की जरूरत बताते हुए वीणा गायको को आगे आने का आह्वान किया। भजन गायिका कविता पोटलिया ने अनिल अग्रवाल फाउंडेशन का आभार जताया। इस दिव्य संगीत में लक्षित चौधरी, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की टीम, वेदांता समूह के अयोध्या प्रसाद गौङ, खुर्रम नायब, साहित्यकार निरंजन आर्य सहित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में भाग ले रहे साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।
- Advertisement -
Previous articleफ्लावर शो प्रदर्शनी में एसएमपीएस प्राइमरी विंग को गोल्ड अवार्ड
Next articleश्री श्रीयादे माता जयंती 20 जनवरी को
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here