मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिया कुमारी संग उड़ाई पतंग

0
99
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर की जल महल पाल पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया । दरअसल मुख्यमंत्री जल महल की पाल पर काइट फेस्टिवल का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
यहां पर उन्होंने पतंगबाजी भी की। मुख्यमंत्री ने पतंग उड़ाई तो उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने डोर पकड़ी, तो विधायक बाल मुकुंदाचार्य ने चरखी  पकड़ी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पतंग को आसमान दिखाई और काफी देर तक पतंगबाजी करते रहे ।कभी उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पतंग उड़ाई । पतंगबाजी का यह नजारा वाकई देखने लायक था। सभी ने पतंगबाजी का भरपूर आनंद लिया तो विधायक बालमुकुंदाचार्या बार-बार चरखी समेटते  नजर आए ।
मुख्यमंत्री ने भी पतंग उड़ाने में अपना हुनर दिखाया । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी पतंगबाजी में निपुण नजर आई, क्योंकि वह है बचपन से ही पतंग उड़ाती रही है। जयपुर के लोगों को पतंगबाजी का ज्यादा शौक है तो असर उप मुख्यमंत्री पर भी साफ तौर पर नजर आया।   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश वासियों को  मकर संक्रांति की भी शुभकामनाएं दी।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here