- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर : फरीदाबाद में आयोजित 34वीं राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर एवं मास्टर्स इक्युप्ड एंड क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता-2025-26 में जयपुर की पूनम पूनिया ने पॉवर लिफ्टिंग के सीनियर वर्ग में नया कीर्तिमान स्थापित किया।
सीनियर बालिका टीम का नेतृत्व कर रही पूनम ने 69 किलो भार वर्ग में 135 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले इस भार वर्ग का रिकॉर्ड 127.5 किलोग्राम था।
पूनम की इस उपलब्धि ने न केवल जयपुर बल्कि पूरे प्रदेश में गर्व का माहौल बना दिया है।
- Advertisement -








































