लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर छाई खुशी
कठूमर/अलवर | रिपोर्टर: संजीव बंसल
9 जनवरी को कठूमर उपखंड मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय सम्मान समारोह के दौरान विधायक रमेश खींची ने कक्षा 9 की छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने राबाउमावि की छात्रा यशश्वी भारद्वाज को सर्वप्रथम साइकिल सुपुर्द की और कहा कि बालिकाओं को शिक्षा के दौरान आने वाली समस्याओं से अवगत कराना चाहिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षा के लिए बजट में कभी भी कमी नहीं होगी।
इस अवसर पर उपप्राचार्य ने स्थानीय विद्यालय में ई-लाइब्रेरी सुविधा खुलवाने की मांग रखी। संस्था प्रधान विराज चौहान ने बताया कि नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कठूमर ब्लॉक में कुल 1,026 साइकिलें वितरित की जानी हैं, जिनमें से अब तक 550 साइकिलें वितरित की जा चुकी हैं।
समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौधरी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रोशन लाल, गोपेश भारद्वाज, सतवीर बराडा, प्रधानाचार्य बालिका विद्यालय बीना मीना, शिब्बो राम सोनी, देवेश भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।













































