एलिट आर्चरी अकैडमी के दो तीरंदाज राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता के लिए चयनित

0
66
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नीमराना की एलिट आर्चरी अकैडमी का राष्ट्रीय स्तर पर परचम
नीमराना(सुनील कुमार)
एलिट आर्चरी अकैडमी नीमराना के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण है, जब अकैडमी के दो प्रतिभाशाली तीरंदाजों का चयन राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।  इस उपलब्धि से न केवल अकैडमी, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय चयन ट्रायल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, टेहरी (धौलपुर) में संपन्न हुए। इन ट्रायल्स में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए होनहार तीरंदाजों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अकादमी के कोच सोमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एलिट आर्चरी अकैडमी नीमराना की छात्रा डोरिस खटाना ने रिकर्व गर्ल्स वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर अपना चयन सुनिश्चित किया, वहीं अकैडमी के छात्र दिव्यांशु ने कंपाउंड बॉयज़ वर्ग में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए राष्ट्रीय टीम में स्थान प्राप्त किया।
दोनों चयनित तीरंदाज अब कोच सोमेश शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये खिलाड़ी 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रदेश की ओर से भाग लेंगे, जो 14 से 18 जनवरी तक मणिपुर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में देशभर से चुने गए सर्वश्रेष्ठ विद्यालय स्तरीय तीरंदाज हिस्सा लेंगे।
एलिट आर्चरी अकैडमी नीमराना के कोचिंग स्टाफ एवं प्रबंधन ने दोनों खिलाड़ियों को इस बड़ी उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता अकैडमी में प्रदान किए जा रहे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, अनुशासन और खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत का परिणाम है। अकैडमी भविष्य में भी खिलाड़ियों को राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here