लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दो आरोपी राजस्थान व तीन छत्तीसगढ़ के निवासी
नावां सिटी | रिपोर्टर: मनीष पारीक।
नावां सिटी | शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना नांवा सिटी एवं डीएसटी डीडवाना–कुचामन की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 28 किलो 860 ग्राम अवैध गांजा के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर विमल सिंह नेहरा एवं वृत्ताधिकारी कुचामन शहर मुकेश चौधरी के सुपरविजन में, थाना नांवा सिटी के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक नन्दलाल रिणवा के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, नांवा सिटी थाना क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय लढ़ा कॉलेज के सामने नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान राजास की ओर से आ रही बोलेरो वाहन संख्या RJ-32-UA-3402 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मौके से निम्न पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है—
-
दिनेश कुमार पुत्र छोटूराम, जाति कुमावत, उम्र 25 वर्ष, निवासी भांवता, थाना कुचामन सिटी (राजस्थान)
-
विमल कुमार पुत्र मदनलाल, जाति मेघवाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी भांवता, थाना कुचामन सिटी (राजस्थान)
-
विकेश्वर यादव पुत्र लालधर यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02, घुटकेल, थाना बोराई, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)
-
टिकेश्वर यादव पुत्र लालधर यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 05, उपर पारा चिपरी, थाना सोना, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़)
-
हितेश कुमार पुत्र मलसाय मरकाम, जाति गौड़, उम्र 26 वर्ष, निवासी लुमा, थाना माकड़ी, जिला कोंडागांव (छत्तीसगढ़)
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा अग्रिम अनुसंधान जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में डीएसटी टीम एवं थाना नांवा सिटी पुलिस के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। उनकी सतर्कता और आपसी समन्वय से इतनी बड़ी मात्रा में अवैध गांजा पकड़ने में सफलता मिली। जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।













































