लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
प्रतापगढ़। वर्ष 2025 की उपलब्धियों और वर्ष 2026 की आगामी रणनीति को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने संबोधित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा और उप पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह राव भी मौजूद रहे।
नशा तस्करी और मादक पदार्थों पर कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि वर्ष 2025 में प्रतापगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की।
-
कुल 110 प्रकरण दर्ज किए गए।
-
199 अभियुक्त गिरफ्तार।
-
जब्त सामग्री:
-
7020 किलोग्राम डोडाचूरा
-
13.390 किलोग्राम अफीम
-
22.912 किलोग्राम ब्राउन शुगर
-
12.882 किलोग्राम एमडी पाउडर
-
160.774 किलोग्राम गांजा
-
256 किलोग्राम गांजे के पौधे
-
लिक्विड एमडीएम
-
-
तस्करों से जब्त: 6 लाख रुपये नकद, 52 दोपहिया वाहन और 33 चारपहिया वाहन।

-
कुल जब्त मादक पदार्थ और वाहनों की अनुमानित कीमत: 133.39 करोड़ रुपये।
विशेष अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह (29 जुलाई – 31 दिसंबर 2025) में:
-
56 प्रकरण दर्ज
-
73 अभियुक्त गिरफ्तार
-
जब्त मादक पदार्थ और वाहन का मूल्य 77.53 करोड़ रुपये
अन्य प्रमुख पुलिस अभियान
-
ऑपरेशन विश्वास: महाराष्ट्र के शोलापुर में बंधक बनाए गए 53 आदिवासी समुदाय के लोगों को सुरक्षित मुक्त कर प्रतापगढ़ लाया गया।
-
ऑपरेशन सद्भावना: प्रत्येक थाने ने एक-एक विद्यालय गोद लेकर बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की और नशामुक्ति एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
-
ऑपरेशन पंजा: सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले स्टंटबाज बाइकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई। 44 स्पोर्ट्स बाइक जब्त और 24 स्टंटबाज गिरफ्तार।
साइबर अपराध पर नियंत्रण
वर्ष 2025 में प्राप्त 726 शिकायतों में:
-
2.65 करोड़ रुपये की ठगी में से 50 लाख रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए।
-
952 आईएमईआई और 356 मोबाइल नंबर ब्लॉक।
-
494 गुमशुदा मोबाइल पीड़ितों को लौटाए गए।

2026 की रणनीति
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वर्ष 2026 में तीन प्रमुख बिंदुओं पर काम किया जाएगा:
-
डेटा बेस पॉलिसी: अपराधियों और संवेदनशील क्षेत्रों का डिजिटल डेटा तैयार।
-
टेक्नोलॉजिकल पॉलिसी: पुलिसिंग को अत्याधुनिक बनाना।
-
सामुदायिक पुलिसिंग: आमजन के साथ विश्वास मजबूत करना और जनसुनवाई को प्राथमिकता देना।



















































