शाहरुख खान ने की प्रेमिका के पति की हत्या, गिरफ्तार,पत्नी फ़रार

0
195
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
अवैध संबंधों में बाधा बना पति बना हत्या का शिकार
मुनेश धाकरे
धौलपुरकोतवाली थाना पुलिस ने शेरगढ़ किले के पास हुए रविकांत हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा रचे गए सुनियोजित आपराधिक षड्यंत्र का परिणाम थी।   
6 महीने से चल रही थी हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार मृतक रविकांत की पत्नी रजनी का सैपऊ निवासी शाहरुख खान के साथ अवैध प्रेम संबंध था। रविकांत इस रिश्ते का विरोध कर रहा था, जो रजनी और उसके प्रेमी को नागवार गुजर रहा था। इसी कारण दोनों ने करीब छह महीने पहले ही रविकांत की हत्या की योजना बना ली थी।
शराब पिलाकर पत्थरों से कुचला सिर
27 दिसंबर 2025 को आरोपी शाहरुख खान रविकांत को बहला-फुसलाकर शेरगढ़ किले के पास बीहड़ों में ले गया। वहां उसे अधिक शराब पिलाकर नशे की हालत में किया गया। इसके बाद शाहरुख ने पत्थरों से वार कर रविकांत का सिर कुचल दिया और पहचान छुपाने के उद्देश्य से शव को किले के पीछे बने गहरे नाले में फेंक दिया।
ऐसे खुला हत्या का राज
29 दिसंबर को शेरगढ़ किले के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान उसके चचेरे भाई संजय सिंह ने की, जिन्होंने पहले ही सैपऊ थाने में रविकांत की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी वीरेन्द्र मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय इनपुट के आधार पर आरोपी शाहरुख खान को पंचगांव तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। रविकांत की पत्नी रजनी फिलहाल फरार है पुलिस रजनी की तलाश कर रही है। रजनी की गिरफ्तारी के बाद ही पता लग सकेगा की हत्या में उसकी भूमिका है या नहीं
आरोपी का विवरण
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहरुख खान (21 वर्ष) पुत्र मुम्तियाज, निवासी सैपऊ के रूप में हुई है। पुलिस अब मृतक की पत्नी रजनी की भूमिका सहित अन्य संभावित सहयोगियों की गहन जांच और पूछताछ कर रही है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here