रेहान वाड्रा और उनकी होने वाली जीवनसंगिनी अवीवा बेग ने जंगल सफारी के दौरान देखी बाघों की अठखेलियों

0
131
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सवाई माधोपुर: रणथंभौर से बड़ी खबर, गांधी परिवार ने किया जंगल सफारी का लुत्फ
सवाई माधोपुररणथंभौर नेशनल पार्क से बड़ी खबर सामने आई है। गांधी परिवार इन दिनों रणथंभौर प्रवास पर है। रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर–4 में रेहान वाड्रा और उनकी होने वाली जीवनसंगिनी अवीवा बेग ने जंगल सफारी के दौरान बाघों की अठखेलियों का अद्भुत नजारा देखा।
सफारी के दौरान बाघिन ‘रिद्धि’ के तीन फीमेल शावक—टी-2504, टी-2505 और टी-2506 खुले जंगल में खेलते हुए नजर आए। इस दुर्लभ दृश्य को देखकर रेहान वाड्रा, अवीवा बेग और उनके परिजन काफी उत्साहित दिखे। पर्यटकों के लिए यह पल बेहद खास और यादगार रहा।

रेहान वाड्रा और अवीवा   बेग की सगाई की चर्चा

इसी बीच जानकारी सामने आई है कि आज दोपहर होटल शेरबाग (Sher Bagh) में रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की रस्म आयोजित की जाएगी। इस निजी समारोह में देश की कई जानी-मानी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।
आज दोपहर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा सड़क मार्ग से रणथंभौर पहुंचे और होटल शेरबाग में चल रही सगाई समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। होटल परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
रणथंभौर में गांधी परिवार की मौजूदगी को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here