लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सवाई माधोपुर: रणथंभौर से बड़ी खबर, गांधी परिवार ने किया जंगल सफारी का लुत्फ
सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क से बड़ी खबर सामने आई है। गांधी परिवार इन दिनों रणथंभौर प्रवास पर है। रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर–4 में रेहान वाड्रा और उनकी होने वाली जीवनसंगिनी अवीवा बेग ने जंगल सफारी के दौरान बाघों की अठखेलियों का अद्भुत नजारा देखा।
सफारी के दौरान बाघिन ‘रिद्धि’ के तीन फीमेल शावक—टी-2504, टी-2505 और टी-2506 खुले जंगल में खेलते हुए नजर आए। इस दुर्लभ दृश्य को देखकर रेहान वाड्रा, अवीवा बेग और उनके परिजन काफी उत्साहित दिखे। पर्यटकों के लिए यह पल बेहद खास और यादगार रहा।
रेहान वाड्रा और अवीवा बेग की सगाई की चर्चा
