लोगों को सिखाई CPR, जीवन बचाने का दिया गया प्रशिक्षण

0
90
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। लाइफलाइन सीपीआर क्लब, श्री श्याम सेवा समिति एवं पंचवटी विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में जेडीए पार्क, गुर्जर की थड़ी में बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्लब के अध्यक्ष डॉ. सुनील ढंड एवं डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ रहे हृदय रोगों के प्रति आमजन को जागरूक करना और आपात स्थिति में जीवन रक्षक तकनीक सीपीआर (CPR) का सही प्रशिक्षण देना है।
इस दौरान उपस्थित नागरिकों को सीपीआर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा यह समझाया गया कि जरूरत पड़ने पर वे समय रहते सही कदम उठाकर अपने परिजनों व अन्य लोगों की जान कैसे बचा सकते हैं।
डॉ. अनिल नायर ने भी अपने विचार साझा करते हुए सीपीआर की महत्ता पर प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम संयोजक डॉ. आज़ाद सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर हरीश शर्मा, विष्णु गोयल, सुरेंद्र पाराशर, विपिन गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सीपीआर क्लब के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here