Home latest सुहागिनों ने की सुहाग की दीर्घायु की कामना

सुहागिनों ने की सुहाग की दीर्घायु की कामना

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— मां पार्वती और गणेशजी की पूजा कर कथा सुनी
— सुहागिन महिलाओं ने चांद को अर्घ्य देकर खोला व्रत

जयपुर ग्रामीण। ( नवीन कुमावत)।  जिले में रविवार को पवित्र कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि को सुहागिन महिलाओ ने करवा चौथ का व्रत रखकर अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना की। सुहागिन महिलाओं ने सुबह के समय चौथ माता ( पार्वती) एवं बिंदायक (गणेश जी) की पूजा अर्चना कर व्रत की कथा सुनी। रात को चंद्र देवता का दर्शन कर उन्हें अर्घ्य देकर अपना व्रत संपूर्ण किया। पूजा में काम में आया चीनी का करवा महिलाओं ने अपनी सास या जेठानी को भेंटकर आशीर्वाद लिया।
गौरतलब है कि इस दिन महिलाएं सुबह से कुछ नहीं खाते हुए रात को चंद्र दर्शन करके अर्घ्य देकर भोजन ग्रहण करती हैं। करवा चौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत के बारे में भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को बताया था और भगवान शिव ने माता पार्वती को बताया था। करवा चौथ पर मुख्यतः भगवान गणेश, माता गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति की कामना करती हैं, और पति की लंबी आयु की प्रार्थना भी करती हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version