Home latest श्रीमहावीर इंटरनेशनल स्कूल की बालिका टीम का शानदार प्रदर्शन

श्रीमहावीर इंटरनेशनल स्कूल की बालिका टीम का शानदार प्रदर्शन

0

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— खो खो खेल प्रतियोगिता में हासिल की जीत

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। हरियाणा के करनाल में श्रीराम ग्लोबल स्कूल में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय खेल- 2024 में हैदराबाद एवं ओमान स्कूल की टीम को श्री महावीर इंटरनेशनल स्कूल की बालिका टीम ने हराया। इस जीत पर संस्था निदेशक इंजीनियर बी आर भूखर ने टीम को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी है।
जानकारी के अनुसार श्रीमहावीर इंटरनेशनल स्कूल की बालिका खो – खो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्योति रेजिडेंस स्कूल हैदराबाद एवं इंडियन स्कूल शलजा ओमान को हराते हुये रेनवाल शहर का नाम रोशन किया है। गांव की प्रतिभा के रुप में शानदार खेल प्रदर्शन कर कस्बे का नाम रोशन करने पर संस्था निदेशक बी. आर. भूखर ने खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों, कोच विपिन राणा व श्वेता ठाकुर एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version