लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
22 विभागों की योजनाओं और सेवाओं का ग्रामीणों को मौके पर मिल रहा लाभ, 25 सितंबर तक चलेगा अभियान
पीसांगन/अजमेर। (स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी) पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान-2026’ के तहत विशेष जन सेवा शिविरों का शुभारंभ किया गया।
अभियान के तहत पंचायत समिति क्षेत्र में शनिवार से 25 सितंबर तक ‘सेवा सेतु अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत रामपुरा डाबला के आईटी केंद्र पर रामपुरा डाबला, बुधवाड़ा और पिचोलिया ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए जन सेवा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर विकास अधिकारी एवं शिविर प्रभारी साजिया तब्बसुम के सानिध्य तथा प्रशासक सीमा चौधरी की मौजूदगी में आयोजित हुआ।
22 विभागों की योजनाओं का लाभ
विकास अधिकारी साजिया तब्बसुम ने बताया कि शिविर में पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और सहकारिता सहित 22 विभागों की जनहितैषी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने और आवश्यक सेवाओं का मौके पर लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया।
LED पर दिखाई ‘नमो सेवा’ वीडियो
शिविर के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रेरणादायी कहानियों और सूचनात्मक वीडियो का प्रसारण किया गया। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ‘नमो सेवा’ वीडियो दिखाकर ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।
इसके साथ ही शिविर में मौजूद ग्रामीणों को तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई।
अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण रहे मौजूद
शिविर में विकास अधिकारी साजिया तब्बसुम, प्रशासक सीमा चौधरी, बीसीएमओ घनश्याम मोयल, सहायक कृषि अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी, चिकित्साधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, आयुष चिकित्सक रजनीश सोनी, जेईएन प्रदीप कुमार भार्गव, वैभव कुमार, महिपाल दूधवाल, बीपीएम रविंद्र सिंह, तेजकांत, ग्राम विकास अधिकारी मनीष जैसवानी, पटवारी चंदन सिंह राठौड़, कृषि पर्यवेक्षक राजकुमारी जैन, शोभाराम बेरवाल, गजानंद गुजराती, धर्मीचंद प्रजापत, महेंद्र कुमार नायक, मोहनलाल प्रजापत, राजेश जोशी, टीकमचंद सेन, दिनेश कुमार और मंजू गहलोत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
