Home latest गातोड़जी मंदिर में भव्य हवन यज्ञ, श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

गातोड़जी मंदिर में भव्य हवन यज्ञ, श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सलूम्बर – सेमारी कस्बे में स्थित श्री राजा वासक शेषावतार गातोड़जी धाम में रविवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर पीठाधीश्वर संत पन्नालालजी फलाहारी महाराज के सानिध्य में भव्य हवन यज्ञ संपन्न हुआ।

मंदिर परिसर में सुबह से ही आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ मेवाड़, मारवाड़, गुजरात और महाराष्ट्र से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हवन यज्ञ में पंडित भूपेंद्र शर्मा के वेद मंत्रोच्चारण से वातावरण पूरी तरह धार्मिक और भक्ति भाव से सराबोर हो गया।

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हवन कुण्ड में घी-साकल्य की आहुतियां अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हवन यज्ञ में कुल 40 किलो घी का उपयोग किया गया, जिसमें से एक टीन घी कैलाश सिंह बावजी, उदयपुर द्वारा भेंट किया गया।

यज्ञ उपरांत मंदिर परिसर में विशाल प्रसादी का आयोजन भी किया गया, जिसकी व्यवस्था दिनेश भाई और राजू भाई (पिता तोलाराम, मारवाड़ काना कॉलर, सिरोही) ने की।

इस आयोजन में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और युवा उत्साहपूर्वक शामिल हुए और पीठाधीश्वर संत पन्नालालजी फलाहारी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version