लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर। नगर निगम चुनाव के बाद अब उपमहापौर पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज उपमहापौर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस में संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चाएं चल रही हैं।
भाजपा की ओर से विजय सिंह पवार, कमलेश पुरोहित और कन्हैयालाल पारीक के नाम संभावित दावेदारों के रूप में चर्चा में हैं। इनमें से पार्टी किस नाम पर अंतिम मुहर लगाती है, इसे लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है।
वहीं कांग्रेस खेमे में पूर्व उपमहापौर अब्दुल करीम जॉनी, गणपत सिंह चौहान और प्रदीप गैंग के नामों की चर्चा है। नामांकन के बाद ही दोनों दलों के अधिकृत प्रत्याशियों की तस्वीर स्पष्ट होगी।
गौरतलब है कि जोधपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए भाजपा ने प्रसन्न चंद मेहता और कांग्रेस ने राजेंद्र सोलंकी को मैदान में उतारा था।
अब महापौर के बाद निगाहें उपमहापौर की कुर्सी पर टिक गई हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पार्षदों के बीच जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने की कवायद भी तेज होने की संभावना है।
