Home latest तेज बारिश में फंसे अहमद मंसूरी का सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू

तेज बारिश में फंसे अहमद मंसूरी का सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगधार, झालावाड़ – गंगधार तहसील के चिश्तीपुरा निवासी अहमद मंसूरी तेज बारिश के कारण नाले में फंस गए। घटना की सूचना जिला कार्यालय को लगभग 3:45 बजे मिली।

सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम और सिविल डिफेंस टीम मौके पर पहुंची। नाले की चौड़ाई और तेज बहाव के कारण मंसूरी खेत से लौटते समय फंस गए थे। सिविल डिफेंस टीम ने साहस का परिचय देते हुए उन्हें सुरक्षित निकाल लिया। रेस्क्यू लगभग 5:00 बजे पूर्ण हुआ। मंसूरी ने टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया।

गंगधार तहसीलदार ने आमजन से आग्रह किया है कि बरसात के दौरान नदी-नालों में पानी का तेज बहाव होता है, इसलिए कभी भी नदी-नाला पार करते समय जान जोखिम में न डालें। यदि पार करना अत्यावश्यक हो, तो प्रशासन को सूचित करें और गैर जरूरी कार्यों के लिए नाले को पार न करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version