Home crime गांजा तस्कर तूफान सिंह गिरफ्तार, 520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त

गांजा तस्कर तूफान सिंह गिरफ्तार, 520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगधार, झालावाड़ – अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ उन्हेल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तूफान सिंह (पिता बापूसिंह, निवासी रायपुरिया) को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी रामकरण कटारिया के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर गश्त के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से 520 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया।

अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version