विश्व पर्यावरण दिवस पर ईआईएसीपी-काजरी द्वारा ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता

0
28
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

दयालसिंह सांखला | जोधपुर

जोधपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काजरी संस्थान स्थित भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा वित्तपोषित परियोजना ईआईएसीपी (EIACP) के तहत ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन काजरी संस्थान के निदेशक डॉ. हनुमान सहाय जाट के निर्देशन में संपन्न हुआ।

प्रधान वैज्ञानिक एवं ईआईएसीपी प्रभारी डॉ. पी.सी. महाराणा ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों के विद्यालयों से कक्षा 8 से 11 तक के 48 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय “स्वस्थ जीवनशैली अपनाने” रखा गया था, जिस पर विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक कला के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

विजेताओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

प्रतियोगिता में इशिका पांचल (बांगड़ पब्लिक स्कूल, पाली) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान पर काव्या राठी (दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाल रोड, जोधपुर), अन्वेश दास (दिल्ली पब्लिक स्कूल, पाल रोड, जोधपुर) एवं युवराज चौधरी (राजा रामदेव पोदार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर) रहे।

तृतीय स्थान दुर्गा कुमारी (आर्मी पब्लिक स्कूल, जोधपुर) एवं प्रियांशी गुप्ता (श्री जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर) ने प्राप्त किया।

काजरी संस्थान के निदेशक डॉ. एच.एस. जाट ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता का संचालन प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. मयूर भाटी ने किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here