Home latest विजयादशमी पर रेनवाल में निकाला पथ संचलन

विजयादशमी पर रेनवाल में निकाला पथ संचलन

0

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— कदम से कदम मिला स्वयंसेवकों ने मिलाई ताल

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस ( विजयादशमी ) पर चाणक्य शाखा के करीब 200 स्वयंसेवको ने पथ संचलन निकाला गया। संचलन में स्वयंसेवको ने घोष (बैंड ) की मधुर ध्वनि के साथ कदम से कदम मिलाकर विभिन्न रास्तों से गुजरे। जहां जहां से संचलन गुजरा वहां वहां पर शहरवासियों, मोहल्ला विकास समितियों और सामाजिक संगठनों की ओर से उन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

संचलन के बाद शिवाजी चौक में शस्त्र पूजन एवं भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा व्यवसायी महेश मालपानी ने की। मुख्य अतिथि महिला समाजसेवी तोफा देवी सिरसवा थी। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख जगबीर सिंह थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, उग्रवाद समेत अन्य देश विरोधी ताकतों से निपटने के लिए समाज को हमेशा तत्पर रहने की जरूरत है। इससे पूर्व कमला माता मंदिर से पथ संचलन निकाला गया,जो शिवाजी चौक, अनावडीयों की ढाणी, पुष्पा कॉलोनी, बाईपास पेट्रोल पंप, दादू कॉलोनी होते हुए बाग का चौराहा से गुजरते हुए वापस शिवाजी चौक पहुंचे। इस दौरान स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिलाते हुए देश में एकता और अखंडता का संदेश देते दिखे।
इस अवसर पर रामाकिशन कुमावत, आनंदीलाल कुमावत, रामनारायण कुमावत, विकास, दिग्विजय राय, घोष प्रमुख धीरज कुमावत, राजकमल, रामनिवास खटनावलिया, सांवरमल, प्रवीण कुमार, नव्यांश खोरानिया, निखिल, तनिष्क, मनन, राहुल, कार्तिक, अश्विन, विश्वास, रोहित, लकी, आर्यन, विजय कुमार दीपक, रामवतार सहित बड़ी संख्या में स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version