Home latest कांग्रेस जातिवाद की और भाजपा विकास की करती है राजनीतिः- डॉ राधामोहन...

कांग्रेस जातिवाद की और भाजपा विकास की करती है राजनीतिः- डॉ राधामोहन दास अग्रवाल

0

 

 

कार्यकर्ता ही भाजपा की मुख्य ताकत, उपचुनाव में हासिल करेंगे शानदार जीतः- मदन राठौड़

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सदस्यों के साथ की चर्चा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) राज्य की 7 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर रविवार को भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक मुख्यमंत्री निवास पर संपन्न हुई। कोर कमेटी की बैठक को भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर ने कमेटी सदस्यों के साथ चर्चा की।

बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच बेहतर सामांजस्य देखने को मिल रहा है। संगठन सरकार के कार्याें को आमजन तक पहुंचाने का भी कार्य करता है तो आमजन की समस्याओं को भी सरकार तक पहुंचाता है। ऐसे में वर्तमान सरकार के साथ संगठन का बेहतर तालमेल देखने को मिल रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद की और भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में निर्णय थोपे नहीं जाते बल्कि सबकी सहमति के साथ ही पार्टी किसी निष्कर्ष पर पहुंचती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा शासन के 9 महीने के बेमिसाल और अभूतपूर्व विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच में जाएं। सरकार ने हर वर्ग के लिए बेहतर कार्य किए है फिर चाहे वाले गरीब हो, दलित हो या फिर महिला हो। अग्रवाल ने कहा कि हमें जातिवाद से उपर उठकर विकासवाद की ओर एक साथ आगे बढ़ना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने की ओर बढ़ रही है। हरियाणा की तरह राजस्थान में भी कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी। कांग्रेस के झूठ और भ्रम का नकाब अब उतर जाएगा। उन्होंने कहा कि सातों विधानसभा सीट के हर बूथ पर माइक्रो मेनेजमेंट के साथ कार्य करने की रणनीति बनाई गई है। पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है और कार्यकर्ता ही पार्टी की मुख्य ताकत है। भाजपा में कार्यकर्ता एक परिवार की तरह कार्य कर रहे है। ऐसे में भाजपा के बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत से सभी उपचुनावों की सीटों पर कमल खिलेगा।

बैठक में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, सांसद भागीरथ चौधरी, राजेन्द्र गहलोत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी शामिल हुए। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े। बेहद सकारात्मक माहौल में सम्पन्न हुई इस बैठक में उपचुनाव के प्रमुख मुद्दों एवं पार्टी की रणनीति पर गहन मंथन हुआ। बैठक में पार्टी के विभिन्न नेताओं ने भी अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किए।

Previous articleविजयादशमी पर रेनवाल में निकाला पथ संचलन
Next articleविहिप- बजरंग दल ने किया शस्त्र पूजन
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version