Home rajasthan विद्यालय के पूर्व छात्र हिमांशु शर्मा का रक्षा मंत्रालय में ऑडिट ऑफिसर...

विद्यालय के पूर्व छात्र हिमांशु शर्मा का रक्षा मंत्रालय में ऑडिट ऑफिसर बनने पर सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सीकर (योगेश ऋषिका)। पिपराली रोड स्थित एमके मेमोरियल शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान विद्यालय के पूर्व छात्र हिमांशु शर्मा के रक्षा मंत्रालय विभाग में ऑडिट ऑफिसर पद पर चयन होने पर उनका सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

विद्यालय के चेयरमैन महावीर प्रसाद ढाका ने बताया कि हिमांशु शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई इसी विद्यालय से की है। उन्होंने ऑडिट ऑफिसर पद प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और सीकर का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय के निदेशक इंजीनियर मनीष ढाका ने बताया कि हिमांशु शर्मा प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने 2017 में 10वीं कक्षा में 97% अंक प्राप्त कर राज्य मेरिट में स्थान हासिल किया तथा 2019 में 12वीं (विज्ञान-गणित) में भी 97% अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि छात्र की प्रारंभ से ही सिविल सेवा में जाने की इच्छा रही है और यह उपलब्धि उसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में वे आईएएस बनने का लक्ष्य भी प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल हरिराम मूवाल, संगीता शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर संजय शर्मा, अकादमिक हेड नेहा वर्मा सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह में छात्र का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version