Home crime ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/खाटूबड़ी (प्रदीप कुमार डागा)। रोशन मीना, पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट मैचों पर सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों धनराज उर्फ राजू और दिलीप को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सरहद खाटूबड़ी क्षेत्र से दस्तयाब किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, 9 एटीएम कार्ड और 5 चार्जर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी एक ऑनलाइन एप के माध्यम से लोगों को गेमिंग और क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने के लिए प्रेरित करते थे तथा रुपयों का दांव लगवाकर आमजन को प्रलोभन देकर आर्थिक नुकसान पहुंचाते थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version