Home latest उनियारा में रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज अदा

उनियारा में रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज अदा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नमाजियों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की

उनियारा (दुर्योधन मयंक)।
कस्बे में शुक्रवार को माहे रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज अदा की गई। जामा मस्जिद में मौलाना मोहाज ने नमाज अदा करवाई और इस अवसर पर सभी नमाजियों को नेक राह पर चलने और देश में अमन-चैन की दुआ करने का संदेश दिया।

कस्बे की सभी मस्जिदों में भी सुबह से ही विशेष तैयारियां की गई थीं और नमाजियों ने श्रद्धा और अनुशासन के साथ इबादत पूरी की। मस्जिदों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली और रोजेदारों ने नमाज अदा करते हुए रमजान के पवित्र माह की आध्यात्मिक गरिमा को बनाए रखा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version