Home latest उनियारा में गांधी–शास्त्री जयंती पर विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

उनियारा में गांधी–शास्त्री जयंती पर विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा ( सत्यप्रकाश मयंक)।
गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती उपखंड क्षेत्र सहित शहरभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सरकारी कार्यालयों और विद्यालयों में गांधीजी व शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम

शहर में कांग्रेस कमेटी के कटला स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी और शास्त्री जी के चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष तस्लीम अहमद ने दोनों महान नेताओं के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी लोकेश जोशी, रमेशचंद्र भट्ट, रामनिवास बैरवा, राधेश्याम गुप्ता, महेश जोशी, हमीद अहमद, तेजपाल पटवा, अनीस अहमद लोहार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा का आयोजन

इधर भाजपा शहर मंडल कार्यालय में भी गांधी और शास्त्री जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में मदनमोहन आंकड़, जगदीश साहू, महेश खंडेलवाल, शिवरतन कुशवाहा, सुरेश कुमावत, मनोज शर्मा, स्वतंत्र आजाद गुप्ता, जुबेर पठान, अनिता बढ़ाया, प्रहलाद प्रजापत सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समाज में प्रेरणा के स्रोत

दोनों ही आयोजनों में वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्री जी के “जय जवान, जय किसान” के मंत्र को आज के समाज में और भी प्रासंगिक बताते हुए लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version