थांवला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 टन अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

0
16
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पुलिस को देखकर चालक झाड़ियों का सहारा लेकर फरार, खनिज विभाग को दी सूचना

रियांबड़ी (नागौर)।

नागौर जिले में अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थांवला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 टन अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। हालांकि पुलिस को देखकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देशन एवं डेगाना वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी अशोक कुमार झाझड़िया के नेतृत्व में पुलिस टीम कोडिया मोड़ पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान लूणी नदी क्षेत्र की ओर से अवैध बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आता दिखाई दिया।

पुलिस ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे छोड़कर झाड़ियों का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाने में सुरक्षित खड़ा कराया। जांच में ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 6 टन अवैध बजरी भरी हुई मिली।

मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए खनिज विभाग को सूचना दे दी गई है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

थांवला थाना पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here