Home education तेजास्थली में समारोहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस

तेजास्थली में समारोहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

दरियाव चिकित्सालय एवं नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज भवन का हुआ शिलान्यास

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। वीर तेजा महिला शिक्षण एवं शोध संस्थान के तेजास्थली परिसर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार रहे।

समारोह में परसराम महाराज एवं दरियाव रामस्नेही परिवार की उपस्थिति में तेजास्थली परिसर में दरियाव चिकित्सालय भवन एवं नर्सिंग पैरामेडिकल कॉलेज भवन का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लोकदेवता तेजाजी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

इस अवसर पर जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने कहा कि तेजास्थली में अस्पताल की स्थापना ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यहां प्रशिक्षित नर्सेज आत्मनिर्भर बनकर स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देंगी तथा यह संस्थान आने वाले समय में हजारों बेटियों के जीवन को नई दिशा देगा।

संस्थान एवं राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सी.आर. चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को “नर सेवा ही नारायण सेवा” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नर्सेज का देश और मानवता की सेवा में विशेष योगदान है।

कार्यक्रम में अशोक राठी द्वारा निर्मित बी.एड. कार्यालय का लोकार्पण भी किया गया। वहीं रामनिवास सेंगवा एवं भंवरलाल बंग ने एक-एक वृहद कक्षा-कक्ष निर्माण की घोषणा की।

समारोह के दौरान नर्सिंग विद्यालय की प्रशिक्षणार्थी छात्राओं ने मानव सेवा की शपथ ली। इस अवसर पर अशोक चौधरी, डॉ. भंवरलाल मिश्र, भंवरलाल डांगा सहित संस्थान के पदाधिकारी, अभिभावक, शिक्षक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version