Home latest तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर नागौर पुलिस की...

तेज आवाज में डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने पर नागौर पुलिस की कार्रवाई

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 डीजे सहित पिकअप वाहन जब्त

एएसपी आशा राम चौधरी के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, परिवहन विभाग को दी गई सूचना

नागौर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी के निर्देशन में नागौर पुलिस द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक डीजे साउंड सिस्टम से लैस पिकअप वाहन को जब्त किया गया। यह कार्रवाई 6 जून 2026 की रात्रि को बासनी चौराहा, नागौर क्षेत्र में की गई।

पुलिस के अनुसार, वृत्ताधिकारी नागौर जतिन जैन के निकट पर्यवेक्षण एवं कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवराण के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कस्बा नागौर में गश्त के दौरान कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि बासनी चौराहा क्षेत्र में एक व्यक्ति तेज आवाज में डीजे बजाकर आमजन को परेशान कर रहा है तथा ध्वनि प्रदूषण फैला रहा है।

सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक कैलाशदान एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच के दौरान पिकअप वाहन संख्या आरजे 21 जीडी 1847 में लगे डीजे साउंड सिस्टम को जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि स्तर पर डीजे बजाकर लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को भी सूचित किया जा रहा है।

जब्त सामग्री

  • पिकअप वाहन संख्या: आरजे 21 जीडी 1847
  • डीजे साउंड सिस्टम सहित वाहन जब्त

नागौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ध्वनि प्रदूषण संबंधी नियमों का पालन करें तथा सार्वजनिक शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version