Home latest दीपावली से पहले बिजली विभाग का रखरखाव कार्य, छह घंटे बंद रहेगी...

दीपावली से पहले बिजली विभाग का रखरखाव कार्य, छह घंटे बंद रहेगी बिजली

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

1 नवंबर को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, 33 केवी और 11 केवी यार्ड सहित फीडरों की होगी मरम्मत

कठूमर, अलवर (संजीव बंसल)। दीपावली के त्योहार पर निर्बाध और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जयपुर डिस्कॉम की ओर से विद्युत तंत्र के रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रविवार, 1 नवंबर 2026 को कठूमर क्षेत्र में छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

कनिष्ठ अभियंता (पवस), जयपुर डिस्कॉम कठूमर बंशीधर गुर्जर ने बताया कि 33/11 केवी जीएसएस कठूमर से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रखी जाएगी।

33 केवी और 11 केवी यार्ड में होगा मरम्मत कार्य

निर्धारित शटडाउन के दौरान 33 केवी यार्ड, 11 केवी यार्ड और सभी 11 केवी फीडरों का आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते कठूमर सिटी सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील

कनिष्ठ अभियंता बंशीधर गुर्जर ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें और रखरखाव कार्य में विभाग का सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य का उद्देश्य दीपावली के दौरान उपभोक्ताओं को बेहतर, सुचारू और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version