Home latest पीसांगन थाने में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस 

पीसांगन थाने में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर एकता दिवस परेड का हुआ सीधा प्रसारण, पुलिसकर्मियों और गणमान्य नागरिकों ने ली राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ

पीसांगन, अजमेर (ओमप्रकाश चौधरी)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पीसांगन थाना परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण किया गया। पुलिसकर्मियों और मौजूद नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम थाना प्रभारी गणेश सामरिया के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण और देशी रियासतों के एकीकरण में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्होंने सभी से राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।

पुलिसकर्मियों और गणमान्य नागरिकों ने ली शपथ

कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल रामाकिशन भांबू, महेश कुमार मीणा, बीट अधिकारी सुशील खालिया, सुखराम माली, धर्मासिंह रावत और धर्मेंद्र रोज सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

इसके अलावा सेवानिवृत्त थानाधिकारी सुखराम चौधरी, उदाराम कुमावत, मोहम्मद इस्माइल कुरैशी, श्यामलाल देतवाल, शुभम वैष्णव, शिवराम जाग्रत, मनोहर कुंवाड़ा, जगदीश प्रजापत, सुरजीत चौधरी और शंकरसिंह रावत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली।

Previous articleदीपावली से पहले बिजली विभाग का रखरखाव कार्य, छह घंटे बंद रहेगी बिजली
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version