लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
९। निर्जला एकादशी के पावन पर सोसाइटी फॉर पब्लिक ग्रीवेंस (SPG), इंडिया द्वारा चौड़ा रास्ता स्थित तारकेश्वर मंदिर में विशेष अभिषेक किया गया। सोसाइटी फॉर पब्लिक ग्रीवेंस (SPG), इंडिया ने अपने अध्यक्ष प्रो. बी.डी. रावत और सचिव डॉ. गोविंद रावत (एडवोकेट) की मौजूदगी में निर्जला एकादशी के पावन अवसर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
SPG की चेयरपर्सन कमेटी के सदस्यों कैलाश चंद बड़ाया और मोहिनी देवी ने जानकारी दी कि चौड़ा रास्ता स्थित पावन ताड़केश्वर नाथ मंदिर में आम, गन्ना, अनार, बेल, मीठा नींबू और फालसे के रस से छः रसों का अभिषेक किया गया।
इसके उपरांत राधा गोविंद मंदिर, कर्दनी में जल यात्रा और विशेष श्रृंगार तथा बाद में चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर मंदिर में दिव्य दर्शन का आयोजन किया गया। धार्मिक का समापन चौड़ा रास्ता स्थित भैरूनाथ जी मंदिर में विशेष श्रृंगार एवं दिव्य दर्शन के साथ हुआ। SPG की समन्वयक गिर्राज देवी, डॉ. गुंजन रावत, सोनल, सी.ए. प्रियांका, चित्रकला, चंद्रकांता, शेल्ला, निधि एवं राधिका ने बताया कि यह आयोजन अत्यंत सफल रहा । इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी में धार्मिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करना है।









































