Home latest श्री रपट बालाजी में 500 कन्याओं को कराया भोज, सेवा से निहाल...

श्री रपट बालाजी में 500 कन्याओं को कराया भोज, सेवा से निहाल हुए भक्त

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

“कन्या सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है” – महंत बलराम दास महाराज

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
नवरात्रि के पावन पर्व पर श्री रपट बालाजी मंदिर में भक्ति और सेवा का अनुपम दृश्य देखने को मिला। पांचवें दिन की देवी पूजा के अवसर पर महंत बलराम दास के सान्निध्य में कन्या भोज का आयोजन किया गया।

मंदिर परिसर में एक साथ 500 कन्याओं को भोजन कराया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में जयकारों और उत्सव का माहौल बन गया। यह आयोजन केवल भोजन का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि बालाजी भक्तों की सेवा भावना और समर्पण का प्रतीक बन गया।

भक्तों का योगदान

शहर के श्रद्धालुओं ने इस पुण्य कार्य में तन, मन और धन से सहयोग किया। भक्त स्वयं आगे आकर कन्याओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराते और उनके चरण छूकर आशीर्वाद लेते।

कन्या सेवा का महत्व

मंदिर समिति के अनुसार, कन्या भोज शक्ति पर्व में कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर सम्मान व्यक्त करने के लिए आयोजित किया जाता है। महंत बलराम दास महाराज ने कहा, “कन्या सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।”

यह भव्य आयोजन भीलवाड़ा की धार्मिक और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version