Home latest नागौर में सातवीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

नागौर में सातवीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

24 कैरेट ने 218 रन से दर्ज की बड़ी जीत, डीडवाना और सुजानगढ़ की टीमों ने भी मारी बाजी

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज एवं अजमीढ़ युवा क्रांति सेना नागौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय खेल स्टेडियम नागौर में हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर अजमीढ़ जी महाराज की पूजा-अर्चना की गई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ स्वर्णकार समाज के चंपालाल मांडण (सेवानिवृत्त प्राचार्य), जयकिशन रोड़ा (सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी), मथुरा प्रसाद सोनी, मुरली मनोहर कड़ेल और राजेंद्र सोनी ने किया।

पहले मुकाबले में डीडवाना की जीत

प्रतियोगिता का पहला लीग मैच एवरग्रीन वारियर्स नागौर और इलेवन स्टार डीडवाना के बीच खेला गया। एवरग्रीन वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 139 रन बनाए। जवाब में इलेवन स्टार डीडवाना ने लक्ष्य हासिल करते हुए तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया।

दूसरे मैच में 24 कैरेट और श्याम क्लब बीकानेर आमने-सामने रहे। 24 कैरेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अमित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 169 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्याम क्लब बीकानेर की टीम 30 रन पर सिमट गई। 24 कैरेट ने मुकाबला 218 रन से जीत लिया।

डीडवाना सुपर किंग्स ने नौ विकेट से जीता मुकाबला

तीसरे मैच में स्वर्णकार सेवा दल और डीडवाना सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। स्वर्णकार सेवा दल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 143 रन बनाए। डीडवाना सुपर किंग्स ने लक्ष्य हासिल करते हुए मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम किया।

चौथे मैच में सांवरिया सुपर किंग्स और सुजानगढ़ सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। सुजानगढ़ सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए। जवाब में सांवरिया सुपर किंग्स की टीम 101 रन ही बना सकी। सुजानगढ़ सुपर किंग्स ने 73 रन से जीत दर्ज की।

गुरुवार को होंगे चार लीग मुकाबले

आयोजन से जुड़े रामप्रसाद जड़िया ने बताया कि गुरुवार को प्रतियोगिता में चार लीग मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला लक्ष्मीनाथ क्लब जैसलमेर और करणी क्लब के बीच होगा।

दूसरे मैच में मां करणी क्लब बीकानेर और MSG फलौदी, तीसरे में सांवरिया-11 गंगानगर और जय निर्भय क्लब छोटी खाटू, जबकि चौथे मुकाबले में श्री सती माता क्लब बेदु और जय भैरुनाथ क्रिकेट क्लब बीकानेर आमने-सामने होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version