लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
एक साल बाद हुई योजना का कार्यान्वयन, चोरी और अपराध पर लगेगी लगाम
राजसमन्द (गौतम शर्मा)।
राजसमन्द जिले के कुंवारिया कस्बे में शुक्रवार को सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। अब शहर पूरी तरह से कैमरों की नजर में रहेगा, और अपराध व चोरी जैसी घटनाओं पर नियंत्रण करना पुलिस प्रशासन के लिए आसान होगा।
योजना और इतिहास
पूर्व थाना अधिकारी सोनाली शर्मा के नेतृत्व में लगभग एक साल पहले कस्बे में सर्वे किया गया था और 10 प्रमुख स्थानों पर खंभे खड़े किए गए थे। यह कार्य लाडली योजना के तहत किया गया था। अब एक वर्ष बाद इन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर पूरे शहर में निगरानी शुरू कर दी गई है।
कहां लगे कैमरे
थानाधिकारी उदयलाल बरगट ने बताया कि कैमरे निम्नलिखित स्थानों पर लगाए गए हैं:
-
लालपुर चौपाटी
-
स्कूल परिसर के पास
-
सालवी मोहल्ला
-
बस स्टैंड
-
आमेट मार्ग चौराहा
-
छापर वाले हनुमान मंदिर के ब्रिज के पास
-
कुंवारिया सीएससी अस्पताल के पास
इन कैमरों से शहर की संदिग्ध गतिविधियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार होगा, जिससे पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
पुलिस का लक्ष्य
थानाधिकारी ने बताया कि इन सीसीटीवी कैमरों से अपराध और चोरी जैसी वारदातों में कमी लाने की उम्मीद है। शहरवासियों की सुरक्षा और पुलिस प्रशासन की सतर्कता में सुधार के लिए यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
