लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
हर पौधा एक जीवन और ऑक्सीजन का स्रोत: एएसपी जैन
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
भीलवाड़ा राउंड टेबल बीआरटी 370 एवं बीएलसी 198 ने हरनी पौधशाला में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में नीम और कचनार के लगभग 6 फीट ऊँचाई वाले 100 पौधे रोपित किए।
मुख्य अतिथि और पर्यावरणविद ने दी प्रेरणा
मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं है, बल्कि यह समाज में हरित संस्कृति और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। हर पौधा एक जीवन, हर पेड़ ऑक्सीजन का स्रोत है।” उन्होंने राउंड टेबल की इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे और अभियान चलाने की प्रेरणा दी।
विशिष्ट अतिथि पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने कहा कि नीम और कचनार जैसे पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि जीव-जंतुओं और मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं।
अभिनंदन और देखभाल की जिम्मेदारी
राउंड टेबल बीआरटी 370 के अध्यक्ष मयंक काबरा और सचिव राघव समदानी ने मुख्य अतिथि जैन और विशिष्ट अतिथि जाजू को पौधा लगा हुआ गमला भेंट कर अभिनंदन किया।
अध्यक्ष मयंक काबरा ने बताया कि भीलवाड़ा राउंड टेबल द्वारा सभी पौधों की देखभाल की जाएगी, ताकि ये पौधे लंबे समय तक हरित वातावरण प्रदान कर सकें।
उपस्थित सदस्य और अधिकारी
कार्यक्रम में राउंड टेबल के सदस्य कविश नाहर, हार्दिक बूबना, आदित्य जाजू, हर्ष पारीक, राघव मानसिंहका, अंकित लोढ़ा, विशाल धड़क, चौतन्य अग्रवाल, पलाश खेमका, सूची खेमका, खुशबू जैन, पलक मानसिंहका, राउंड टेबल बीएलसी 198 की राधिका कानूनगो, श्रुति लोढ़ा, साथ ही वन विभाग के रेंजर प्रशांत भट्ट, वनपाल चंद्रपाल सिंह, वनरक्षक कांता कंवर, सत्य प्रकाश और परमेंद्र सिंह उपस्थित थे।
